आरोपों से घिरे दुष्यंत गौतम ने सचिव को लिखा पत्र , पत्रकारों कि आवाज दबाने का किया काम  – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया में चल रही खबरों से असहज होकर उन्होंने गृह सचिव को पत्र लिखकर पत्रकारों और मीडिया संस्थानों पर कार्रवाई की मांग की है, जिसे प्रेस की स्वतंत्रता पर दबाव के तौर पर देखा जा रहा है।
 
नोटिस में दर्जनों मीडिया प्लेटफॉर्म के नाम
 
दुष्यंत गौतम द्वारा 25 दिसंबर 2025 को भेजे गए पत्र में कई डिजिटल न्यूज़ पोर्टल, यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज है। पत्र में इन प्लेटफॉर्म्स पर चल रही खबरों और वीडियो को “झूठा, दुर्भावनापूर्ण और साजिश के तहत प्रसारित” बताया गया है।

 

प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला?
 
पत्र में जिन मीडिया संस्थानों और पत्रकारों के नाम शामिल हैं, वे लंबे समय से उत्तराखंड से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करते रहे हैं। ऐसे में एक वरिष्ठ राजनीतिक पद पर बैठे नेता द्वारा सीधे गृह सचिव से हस्तक्षेप की मांग करना, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर दबाव के रूप में देखा जा रहा है।
 
कानूनी कार्रवाई की धमकी
 
दुष्यंत गौतम ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।यह मामला अब सिर्फ एक नेता और आरोपों तक सीमित नहीं, बल्कि लोकतंत्र और स्वतंत्र पत्रकारिता की कसौटी बनता जा रहा है।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश…

43 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

3 hours ago

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

4 hours ago

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

6 hours ago