सूर्यराग होंगे बदरीनाथ के नए नायब रावल, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से की देहरादून भेंट

सूर्यराग होंगे बदरीनाथ के नए नायब रावल, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से की देहरादून भेंट
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ धाम के नायब रावल पद के लिए चयन कर दिया गया है।
सूर्यराग पी० बदरीनाथ धाम के नए नायब रावल होंगे। चयनित नायब रावल ने शुक्रवार को बीकेटीसी कार्यालय पहुंच कर अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की।
विगत दिनों बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरा प्रसाद नंबूदरी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के पश्चात बीकेटीसी द्वारा नायब रावल अमरनाथ के०वी० नम्बूदरी को रावल पद पर प्रोन्नति दे दी गयी थी।
इसके पश्चात नायब रावल पद पर नियक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी थी। इसके लिए केरल के दो प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित कर इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए थे। शैक्षिक योग्यता व अन्य निर्धारित अहर्ताओं के आधार पर बीकेटीसी ने साक्षात्कार के बाद सूर्यराग पी० का इस पद के लिए चयन किया है। चयनित नायब रावल ने आज देहरादून पहुंच कर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की। अजेंद्र ने उन्हें नायब रावल पद पर चयन की बधाई दी। 25 वर्षीय सूर्यराग शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर नायब रावल का पदभार ग्रहण करेंगे।
राज परिवार नियुक्त करता है नायब रावल
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर एक्ट – 1939 में नायब रावल के पद पर नामांकित करने का अधिकार टिहरी के महाराजा को दिया गया है। इस क्रम में बीकेटीसी द्वारा पूर्व की टिहरी रियासत के महाराजा मनुजयेंद्र शाह से सहमति लेकर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारम्भ की। साक्षात्कार बोर्ड में सदस्य के रूप में राज परिवार द्वारा नामित एक प्रतिनिधि को भी शामिल किया गया था। नायब रावल पद पर दक्षिण भारत के केरल राज्य के नम्बूदरी ब्राह्मण नियुक्त होते हैं। नायब रावल ही प्रोन्नत होकर बदरीनाथ के रावल नियुक्त होते हैं।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

47 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago