रुड़की:- स्वर धरोहर फाउंडेशन (दिल्ली) लगभग 2 दशकों से 100 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम देश भर में आयोजित कर चुकी है! फाउंडेशन का ध्येय भारतीय संस्कृति अर्थात संगीत एवं साहित्य का प्रचार प्रसार करना है साथ ही देश के कोने कोने से प्रतिभाशाली युवा कलाकारों को मंच प्रदान करना है जिससे हमारे देश की संस्कृति रुपी धरोहर का प्रेम एवं सम्मान जन जन के ह्रदय में जागृत रह सके!
स्वर धरोहर फाउंडेशन ने सांस्कृतिक मंत्रालय (भारत सरकार) के सहयोग से इसी वर्ष मई एवं जून माह में चंडीगढ़, शिमला, जयपुर एवं भारत की शान कहे जाने वाले स्मारक इंडिया गेट पर दो दिवसीय संगीत एवं साहित्य महोत्सव “स्वर धरोहर फेस्टिवल” को सफलतापूर्वक आयोजित किया जिसमे प्रख्यात संगीत एवं साहित्य के कलाकारों के साथ साथ लगभग 45 प्रतिभाशाली युवा कलाकारों को मंच प्राप्त हुआ जिससे उन युवा कलाकारों को हज़ारों श्रोताओं के सम्मुख आकर उनकी कला का उत्साह वर्धन किया गया!स्वर धरोहर फाउंडेशन सांस्कृतिक मंत्रालय के सहयोग से पांचवां एवं इस माह का अंतिम दो दिवसीय संगीत एवं साहित्य महोत्सव “स्वर धरोहर फेस्टिवल” दिनांक 29-30 शाम 7 बजे अर्थ हाउस रूड़की में आयोजित करने जा रहा है!
महोत्सव के दोनों दिवस प्रख्यात कलाकारों के साथ प्रतिभाशाली युवा कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा श्रोताओं के सम्मुख दिखाने का अवसर प्रदान किया जायेगा!
स्वर धरोहर फेस्टिवल की रूपरेखा निम्न प्रकार से है :
संगीत दिवस : दिनांक 29 जून शाम 7 बजे
1. गुडगाँव के युवा कलाकार केशव हांडा की बॉलीवुड गायन की प्रस्तुति अवधि 10मिंट2. दिल्ली के युवा कलाकार चरणजीत शर्मा की बॉलीवुड गायन की प्रस्तुति अवधि 10 मिंट3. सहारनपुर के युवा कलाकार मरूफ मिर्ज़ा की बॉलीवुड गायन की प्रस्तुति अवधि 10मिंट4. करनाल के प्रख्यात पंजाबी सूफी गायक शान्तम टंडन की प्रस्तुति अवधि 40मिंट5. सहारनपुर के प्रख्यात सूफी गायक सलमान हुसैन की प्रस्तुति अवधि 60 मिंट6. रूड़की के युवा कलाकार अमजद 9211 की टीम का बॉलीवुड गायन की प्रस्तुति अवधि 30मिंट
साहित्य दिवस : दिनांक 30 जून शाम 7 बजे
1. गुडगाँव के युवा कलाकार केशव हांडा की बॉलीवुड गायन की प्रस्तुति अवधि 10मिंट2. दिल्ली के युवा कलाकार चरणजीत शर्मा की बॉलीवुड गायन की प्रस्तुति अवधि 10मिंट
3. भारत के 10 राज्यों से आये 15 प्रख्यात कवी एवं शायरों द्वारा मुशायरा एवं कवी सम्मलेन रूड़की के श्रोताओं को मन्त्रमुघ्द करने आ रहे हैं!
दो दिवसीय स्वर धरोहर फेस्टिवल का आयोजन रूड़की के श्रोताओं को आत्मिक सुकून के साथ साथ भारतीय संगीत, साहित्यिक कलाओं एवं प्रतिभाशाली युवा कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है!
महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय हज़रत सूफी चाँद मियां साहब (आध्यातिमिक सद्गुरु) द्वारा किया जायेगा!
स्वर धरोहर फेस्टिवल के दोनों दिवस रूड़की के संगीत एवं साहित्यिक प्रेमी श्रोताओं के लिए पूर्णतः मुफ्त है (परन्तु पहले आओ पहले पाओ के आधार पर) ! अतः श्रोताओं को कार्यक्रम आरम्भ होने से 15 मिंट पहले आकर अपना स्थान ग्रहण करना श्रोताओ के हित में है!
आपसे अनुरोध है की कृपया दो दिवसीय “स्वर धरोहर फेस्टिवल” में आप अवश्य अपनी उपस्थिति हमें प्रदान करें साथ ही स्वर धरोहर फेस्टिवल आयोजित होने की जानकारी (महोत्सव आयोजित होने से पहले) रूड़की एवं रूड़की के आस पास के क्षेत्रों में कला प्रेमियों को अपने मिडिया के माध्यम से अवश्य दें जिससे आपसे जुड़े पाठकों को स्वर धरोहर फेस्टिवल को देखने और सुनने का अवसर प्राप्त हो सके!
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…