नैतिकता की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री धामी तुरंत दे इस्तीफा :- रविंद्र – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share0

Advertisement

देहरादून , वरिष्ठ समाजसेवी व मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद ने प्रदेश में व्याप्त चोरी, डकैती ,लूट ,हत्या और बलात्कार पर सरकार को घेरते हुए कानून व्यवस्था को धराशाही बताया है ।
देहरादून के प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए रविंद्र आनंद ने कहा कि पिछले कुछ समय में चोरी, डकैती, लूट, हत्या और बलात्कार प्रदेश में एक आम बात हो गई है उन्होंने कहा जिस प्रकार आए दिन प्रदेश में अपराधिक मामले सामने आ रहे हैं और पुलिस प्रशासन उसमें बेबस दिखाई दे रहा है उससे उत्तराखंड में अराजकता जैसा माहौल फैल रहा है जिसके लिए पूर्णतः सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिम्मेवार है क्योंकि वे राजनीतिक तौर से अभी अपरिपक्व है ।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति के 24 साल के इतिहास में अब तक इतने कमजोर मुख्यमंत्री और मंत्री गण देखने को नहीं मिले हैं इससे यह साबित होता है कि वर्तमान मुख्यमंत्री और मंत्रीगण अपरिपक्व है उन्होंने कहा नित्यानंद स्वामी जी एनडी तिवारी से लेकर हरीश रावत तक जितने भी मुख्यमंत्री हुए उनमें सबसे कमजोर पुष्कर सिंह धामी साबित हुए, उन्होंने कहा वह अपने आप को धाकड़ धामी कहलवाते हैं जबकि वास्तव में वह दब्बू धामी है ।उन्होंने कहा जिस प्रकार सुबे के अंदर माफिया राज हावी हो रहा है और भूमाफिया खनन माफिया एवं शराब माफियाओं का राज है एवं भ्रष्टाचार भी अपने चरम पर है उससे तो यह साबित होता है कि सरकार सभी मोर्चा पर असफल हो चुकी है तो ऐसे में क्यों ना पुष्कर सिंह धामी को इस्तीफा दे देना चाहिए ?उन्होंने कहा आज जब वे मुख्यमंत्री सहित मंत्री गणों का आकलन करते हैं तो देखते हैं कि धन सिंह रावत जो की शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री हैं को उनके कद के अनुसार भारी दायित्व दिया गया है और वह भी अपने विभागों को नहीं चला पा रहे हैं उन्होंने कहा इसी प्रकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास भी 30 से अधिक मंत्रालय हैं जिसमें गृह विभाग और कानून विभाग भी उन्हीं के पास है उन्होंने सवाल किया तो ऐसे में पुलिस और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है ? उन्होंने कहा की स्वयं मुख्यमंत्री इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धराशाई हो चुकी है तो ऐसे में उन्हें नैतिकता के आधार पर स्वयं ही इस्तीफा नहीं दे देना चाहिए ?
उन्होंने कहा दूसरी ओर प्रदेश में नेताओं ने अपने बच्चों को राजनीति में स्थापित करने के लिए प्रदेश पर जबरन थोपा है उन्होंने कहा कि हमेशा विधानसभा अध्यक्ष उस व्यक्ति को बनाया जाता था जो राजनीतिक दृष्टिकोण से परिपक्व एवं वरिष्ठ हो परंतु वर्तमान में हम देखते हैं कि विधानसभा अध्यक्ष अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ते हुए प्रदेश पर थोपी गई है जिससे विधानसभा के कार्य भी ठीक ढंग से नहीं चल पा रहे हैं उन्होंने कहा पूरी की पूरी कैबिनेट इस वक्त आपरिपक्व नेताओं से भरी है उन्होंने कहा उत्तराखंड तो राम भरोसे ही चल रहा है उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि जल्द ही कानून व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी तो वह उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन व मुख्यमंत्री की होगी ।इस मौके पर श्री विपिन खन्ना , दर्शन डोभाल, दीपक निमरनिया नवीन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे ।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

40 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

46 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago