उत्तराखंडव्यापार
Share0
Advertisement
देहरादून, भारत के सबसे बड़े कमर्शियल वाहनों के निर्माता, टाटा मोटर्स ने अपने कस्टमर केयर महोत्सव 2024 को लॉन्च कर दिया है। कमर्शियल वाहन के उपभोक्ताओं के साथ जुड़ाव बनाने वाला यह कार्यक्रम 24 दिसंबर 2024 तक चलेगा। इस अनूठे महोत्सव का आयोजन देशभर में 2500 से ज्यादा अधिकृत सेवा केंद्रों पर किया जाएगा। इसमें कमर्शियल वाहनों के मालिक और ड्राइवर एक मंच पर आकर महत्वपूर्ण चर्चाएं करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत, ग्राहक कई लाभ उठा सकते हैं। वह प्रशिक्षित तकनीशियन से गाड़ियों की पूरी जांच करा सकते हैं, और उन्हें कई अतिरिक्त सेवाओं तक पहुंच भी मिलेगी। ड्राइवरों को सुरक्षित और ईंधन बचाने वाले ड्राइविंग के तरीके सिखाने के लिए विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, अपनी संपूर्ण सेवा 2.0 पहल के तहत कई विशेष रूप से तैयार पेशकशें भी मिलेंगी।
टाटा मोटर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री गिरीश वाघ ने कस्टमर केयर महोत्सव 2024 एडिशन का उद्घाटन करते हुए कहा, “हम इस साल कस्टमर केयर महोत्सव को दोबारा लाकर काफी उत्साहित हैं। इसकी शुरुआत 23 अक्टूबर से हो रही है। इस दिन का हमारे लिए खास महत्व है क्योंकि हमने 1954 में अपना इसी दिन पहला कमर्शियल वाहन बेचा था। अब हम इसे कस्टमर केयर डे के रूप में मनाते हैं। यह महोत्सव उपभोक्ताओं को बेहतरीन सर्विस देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसमें गाड़ियों की अच्छी तरह जांच की जाएगी और ग्राहकों को कई और लाभ भी मिलेंगे। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह महोत्सव हमारे सभी उपभोक्ताओं की जिंदगी में खुशियां बिखेरे, चाहे वे देश के किसी भी हिस्से में रहते हों।
टाटा मोटर्स के पास कमर्शियल वाहनों की एक बड़ी रेंज है। कंपनी संपूर्ण सेवा 2.0 पहल के तहत उपभोक्ताओं को कई विशेष सेवाएं प्रदान करती है, जो कमर्शियल वाहनों की पूरी जिंदगी मैनेज करने में मदद करने के लिहाज से डिजाइन की गई है। वाहनों की सभी तरह की जरूरत के समाधान की शुरुआत गाड़ी खरीदने से होती है। इस कार्यक्रम के तहत कई विशेष सेवाएं दी जाएंगी, जिससे वाहनों का रखरखाव और प्रबंधन करने में ग्राहकों को मदद मिलेगी। गाड़ी में टूट-फूट या गाड़ियों के खराब होने पर मदद मिलेगी। गाड़ी की सर्विसिंग समय पर होगी। इसके साथ ही वार्षिक मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (एएमसी) भी किये जायेंगे और उपभोक्ताओं को यहां गाड़ियों के असली स्पेयर पार्ट्स आसानी से मिल जाएंगे।
Share0
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां भी सम्मानित होंगी 8 अगस्त को देहरादून में…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Aug: Senior BJP leader Vivekanand Khanduri has issued a…