छात्रों को सिखाया क्लाउड कंट्रोल, एडब्ल्यूएस पर दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण – my uttarakhand news

उत्तराखंडशिक्षा
by cradminMarch 28, 2026March 28, 2026

Share0

 
देहरादून,  ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से ‘क्लाउड इग्नाइट’ वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को अमेजॉन वेब सर्विसेज (AWS) के माध्यम से वेबसाइट निर्माण एवं प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
वर्कशॉप के दौरान छात्रों ने एडब्ल्यूएस प्लेटफॉर्म पर वेबसाइट बनाना, यूज़र एक्सेस मैनेजमेंट, कंटेंट डिलीवरी तथा डोमेन मैनेजमेंट की बारीकियां सीखीं। इसके साथ ही वेबसाइट को इंटरनेट पर लाइव करने की प्रक्रिया और क्लाउड फ्रंट व रूट 53 जैसे टूल्स के उपयोग से वेबसाइट को बेहतर तरीके से संचालित करने का प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ. डी. आर. गंगोडकर ने कहा कि वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है, ऐसे में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। छात्रों को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए व्यावहारिक अनुभव, हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और कौशल विकास आवश्यक है।
वर्कशॉप का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एडब्ल्यूएस क्लब द्वारा किया गया। इस अवसर पर एडब्ल्यूएस फैकल्टी मेंटोर डॉ. अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

32 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago