ग्राफिक एरा में सिखाए तनाव से बचने के गुर… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में आयोजित समारोह में विशेषज्ञों ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखने, तनाव से बचने और समय पर परामर्श लेना जरूरी है। इसके लिए ‘माइंड मैटर्स’ कार्यक्रम शुरू हो गया। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को तनाव से बचने के लिए दो दिवसीय ‘अनस्टक आईआरएल: माइंड मैटर्स’ कार्यक्रम शुरू हो गया। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ तबस्सुम नकवी ने कहा कि मुश्किलें और असफलताएं जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन उनसे उबरने के लिए मानसिक मजबूती जरूरी है। उन्होंने छात्रों से तनाव और परेशानियों पर खुलकर बात करने, जरूरत पड़ने पर मदद लेने और हर चुनौती से सीखकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। अंतरमन कंसल्टिंग की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ डॉ. सीमा रेखा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सीखने, विकास और बेहतर जीवन की मजबूत नींव है। छात्रों पर पढ़ाई, अपेक्षाओं और भविष्य को लेकर बढ़ते दबाव के बीच उन्हें अपनी परेशानियों पर खुलकर बात करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में ऐसा सुरक्षित माहौल होना चाहिए, जहां छात्र-छात्राएं बिना झिझक अपनी भावनाएं साझा कर सकें, समय पर मदद लें और एक-दूसरे का सहयोग करें। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के मैत्री क्लब और अंतरमन कंसल्टिंग ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डॉ. अनुभा पुंडीर, स्टूडेंट काउंसलर मुस्कान जग्गी शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र- छात्राएं शामिल रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

5 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

7 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

13 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago