रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकासखंड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। विद्यालय परिसर में ड्यूटी के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई।
स्कूल प्रशासन और सहयोगी शिक्षकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा वाले केंद्र में रेफर करने की सलाह दी।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने संवेदनशीलता और प्रशासनिक दक्षता दिखाते हुए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए। जिला प्रशासन के समन्वय से अल्प समय में एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से गंभीर शिक्षक प्रभाकर थपलियाल को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। वर्तमान में वे वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचाररत हैं।
मरीज के परिजन उपेंद्र सती ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक स्कूल परिसर में ही आया था। उन्होंने तत्काल मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप राणा आजाद और विधायक आशा नौटियाल से संपर्क किया। इनके निरंतर प्रयासों और शासन से समन्वय के फलस्वरूप एयर एंबुलेंस की सुविधा सुनिश्चित हुई। परिजनों ने उत्तराखंड सरकार की एयर एंबुलेंस सेवा को पहाड़ी इलाकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन का आभार जताया है।
सुबह करीब 9 बजे प्रशासन को इसकी जानकारी मिली थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने त्वरित पत्राचार और समन्वय से मरीज को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर किया।
– नंदन सिंह रजवार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…
देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…
देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के…