देहरादून, उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) 2026 में गुरुवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दो मुकाबलों में रोमांचक टी20 क्रिकेट देखने को मिला। पहले मैच में टिहरी टाइटंस ने कप्तान विजय शर्मा की तूफानी पारी के दम पर नैनीताल टाइगर्स को पांच विकेट से शिकस्त दी, जबकि दूसरे मुकाबले में हरिद्वार एल्मास ने ऋषिकेश रिवर किंग्स को सात विकेट से मात देकर आसान जीत दर्ज की।विजय शर्मा के छक्कों ने बदला मैच का रुखपहले मुकाबले में टिहरी टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नैनीताल टाइगर्स ने रोहित दानू के आक्रामक अर्धशतक और प्रियांशु पंवार की उपयोगी पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। रोहित दानू ने महज 31 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें छह छक्के शामिल रहे। टिहरी की ओर से रवींद्र नेगी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट हासिल किए।184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 69 रन तक पहुंचते-पहुंचते तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान विजय शर्मा ने मोर्चा संभाला और मैच का रुख ही बदल दिया। उन्होंने महज 40 गेंदों पर नाबाद 86 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 10 छक्के और एक चौका शामिल रहा। विजय को आर्यन शर्मा का भी अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 34 रन बनाए। दोनों की साझेदारी के दम पर टिहरी ने 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।जनमेजय की घातक गेंदबाजी, युवराज का बल्ला गरजादिन के दूसरे मुकाबले में हरिद्वार एल्मास ने टॉस जीतकर ऋषिकेश रिवर किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। हरिद्वार के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही ऋषिकेश के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। जनमेजय जोशी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 22 रन देकर चार विकेट चटकाए। प्रशांत चौहान ने 42 रन की जुझारू पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन ऋषिकेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 133 रन ही बना सकी।134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार एल्मास को कप्तान युवराज चौधरी ने शानदार शुरुआत दिलाई। युवराज ने 47 गेंदों में नाबाद 68 रन की मैच विजयी पारी खेली, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। सौरभ रावत ने भी नाबाद 33 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दिया। हरिद्वार एल्मास ने 17 ओवर में तीन विकेट खोकर 137 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला जीत लिया।दोनों मुकाबलों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने यूपीएल 2026 के रोमांच को और बढ़ा दिया। विजय शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और जनमेजय जोशी की घातक गेंदबाजी दिन के प्रमुख आकर्षण रहे।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Dhal Singh Bisen took charge as the ninth governor of…
₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश…
देहरादून, शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर गोर्खा संघ चंद्रबनी की ओर से रविवार को…
मसूरी। लंबे वीकेंड की शुरुआत पर शनिवार को मसूरी, धनोल्टी, काणाताल सहित बुरांशखंडा और कैम्पटी…
अधिवक्ता चैम्बर, पार्किंग और ई-लाइब्रेरी की भी घोषणा चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार…
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दून पुलिस की कार्रवाई, 23 संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने…