जनपद रुद्रप्रयाग : 12जनवरी 2025 को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल “तेजस्विनी” रुद्रप्रयाग पहुंची ।बताते चलें कि इस बार के 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखण्ड में होना है।जिसके पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार राष्ट्रीय खेलों की मशाल का आगमन पुलिस लाइन रतूड़ा (रुद्रप्रयाग) हुआ जहाँ पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने पुलिस बल सहित मशाल का स्वागत किया ।इस दौरान प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, प्रतिसार निरीक्षक दमयंती गरोड़िया सहित आम जनमानस उपस्थित रहे ।
तेजस्वनी मशाल के भव्य स्वागत के बाद तेजस्विनी मशाल रतूड़ा, सुमेरपुर तिलणी, मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा होते हुए खेल मैदान अगस्त्यमुनि पहुंची।
इस दौरान राष्ट्रीय खेलों के प्रति लोगों को जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मशाल तेजस्वनी के जिले में पहुँचने पर लोगों में खासा उत्साह दिखा।
आज 12 जनवरी को तेजस्विनी मशाल अगस्त्यमुनि से होते हुए विजयनगर तक व पुनः वापसी अगस्त्यमुनि फिर चन्द्रापुरी, बांसवाड़ा, भीरी, ऊखीमठ पहुंचेगी व रात्रि विश्राम क्रीड़ा भवन अगस्त्यमुनि में किया जायेगा।
वही 13 जनवरी को अगस्त्यमुनि से रामपुर, तिलवाड़़ा, बायपास गुलाबराय, बेलणी, विकास भवन कलेक्ट्रेट से होते हुए वापस तिलवाड़ा से जखोली में रात्रि विश्राम होगा ।
14 जनवरी को तेजस्विनी मशाल ब्लॉक मुख्यालय जखोली से इंटर कॉलेज रामाश्रम, इंटर कॉलेज बजीरा, फतेडू बाजार होते हुए चिरबटिया पहुंचेगी।
जहां से तेजस्विनी मशाल टिहरी गढ़वाल की सीमा में प्रवेश करेगी ।
Post Views: 4
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…