नीती घाटी में -10 डिग्री पहुंचा तापमान, गाड-गदेरे और झरने जमे , उत्साहित हो रहे पर्यटक – myuttarakhandnews.com

चमोली: नीती घाटी में कड़ाके की ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात के समय यहां तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है, जिससे घाटी के गाड-गदेरे, छोटे झरने और नदी-नाले पूरी तरह जम गए हैं। बर्फ में तब्दील पानी की आकृतियां यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद आकर्षित कर रही हैं।
प्रदेश में बारिश न होने के कारण घाटी में सूखी ठंड बढ़ गई है और लगातार पाला गिरने से तापमान में और गिरावट दर्ज की जा रही है। कई जगहों पर पत्थरों के ऊपर बहता पानी बर्फ का कठोर रूप ले चुका है, जिसे देखने के लिए सैलानी देश-भर से नीती घाटी पहुंच रहे हैं।
होमस्टे दे रहा पर्यटन को बढ़ावा
सर्दियों में ज्यादातर ग्रामीण अपने पैतृक घर छोड़कर नीचे के क्षेत्रों में चले जाते हैं, लेकिन अब घाटी में कुछ स्थानीय युवा होमस्टे चलाकर पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं। यहां ठहरने और स्थानीय भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।
नोएडा से घूमने आए एक पर्यटक अमित ने बताया कि , नीती घाटी का नजारा अविश्वसनीय है। जमे हुए झरने और बर्फीली हवा , सब कुछ मन को आनंदित कर देता है। यहां आकर एक अलग ही रोमांच महसूस हुआ।
नीती घाटी हर साल सर्दियों में अपनी खूबसूरत बर्फीली वादियों और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड के इन 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा: मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। प्रदेश…

19 minutes ago

हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल

ऑटो चालक का  एक हाथ कटकर हुआ अलग हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में सोमवार को तेज…

39 minutes ago

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: 1.19 लाख युवाओं के रोजगार की राह आसान – myuttarakhandnews.com

चंपावत। सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक शासन की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की स्वच्छता…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की स्वच्छता…

2 hours ago