उत्तराखंड मौसम । उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने का अनुमान जताया जा रहा है, लेकिन फिलहाल प्रदेश में मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। दिन के साथ-साथ रात का पारा भी चढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 मार्च को प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है। खासकर 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक बताई जा रही है।
हालांकि वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री बढ़कर 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में भी तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अन्य इलाकों में भी तापमान का यही रुख देखने को मिल रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।
Post Views: 1
Post navigation
राजस्व न्यायालयों के अभिलेख नियमित रूप से अपडेट रखने और समनों की समयबद्ध तामील के…
Kainchi Dham News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत नैनीताल के पर्यटन स्थलों पर बढ़ी भीड़,…
जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर, नशे के दुष्प्रभावों पर बंदियों ने नाटक के जरिए…
जिला योजना से 20 लाख की लागत से हुआ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य पौड़ी- गांधी…
पंचकूला – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has said that the struggle…