बद्रीनाथ हाइवे पर यात्रियों का टेम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त – my uttarakhand news

रुद्रप्रयाग-जिला नियन्त्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बद्रीनाथ हाईवे पर रैतौली क्षेत्र के पास एक टेंपो ट्रैवलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार पोस्ट रतूड़ा व अगस्त्यमुनि से एसडीआरएफ की 14 सदस्यीय 02 टीमें तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन में 26 यात्री जो चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रिप पर घूमने यहां आये हुए थे, अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से लगभग 500 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
SI भगत सिंह कंडारी व SI धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीमों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए स्थानीय पुलिस व लोगों के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिस दौरान 14 घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल, रुद्रप्रयाग भिजवाया गया जहाँ से 07 गंभीर घायलों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट किया गया। 10 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिनके शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि 02 लोगों की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गयी।
उपरोक्त रेस्क्यू कार्य के दौरान एक महिला गाड़ी से छिटककर लगभग 80 मीटर नीचे झाड़ियों में अटकी हुई थी। SDRF टीम द्वारा नीचे उतरते समय खोजबीन करते हुए उसे रेस्क्यू कर रोड़ हेड तक लाकर अस्पताल भिजवाया गया।
SDRF की एक टीम इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में एम्स, ऋषिकेश में उपस्थित रही जिनके द्वारा एयरलिफ्ट किये जाने वाले घायलों को हेली से उतारकर अस्पताल पहुँचाया गया।
कुल घायलों की संख्या:- 14मृतकों की संख्या:- 12कुल सवार:- 26

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

3 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

45 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago