कालाढूंगी। नैनीताल से घूमकर हरियाणा वापस लौट रहे स्कूली बच्चों और शिक्षकों से भरा टेंपो ट्रैवलर नगर से पहले पांच किलोमीटर पहले ही बीच सड़क पर पलट गया। इस हादसे में दो शिक्षक, तीन छात्राएं और चालक घायल हो गए। वाहन में 20 लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 सेवा से कालाढूंगी सीएचसी पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को फरीदाबाद, हरियाणा से स्कूली बच्चों का दल टैंपो ट्रैवलर से नैनीताल घूमने आया था। वीरवार रात सभी वापस लौट रहे थे।
डेढ़ बजे के आसपास नगर से पांच किलोमीटर पहले शिव मंदिर के पास वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे टेंपो में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। पीछे से आ रहे साथियों ने घायलों को बाहर निकाला, सूचना पर एसआइ जयवीर सिंह के साथ पुलिस टीम मौके पहुंची और घायलों को कालाढूंगी सीएचसी पहुंचाया गया।
चालक समेत बीस लोग सवारटेंपो ट्रैवलर में चालक समेत बीस लोग सवार थे। हादसे में चालक मुकेश पंडित को अधिक चोट आई है। शिक्षिका प्रतिष्ठा, प्रिया भारती और छात्राएं मानया, ऐश्वर्या, गीत महलोत्रा को हल्की चोटें आईं। डाक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जिसके बाद सभी दूसरे वाहन से घर गए।
चालक मुकेश ने बताया कि पिछले टायरों से धुआं आने के बाद वाहन को सड़क के किनारे स्टेरिंग लाक कर खड़ा किया गया। आधे घंटे बाद हैंड ब्रेक खींचते ही ढलान में टैंपो ट्रैवलर टायर लगे ओट पत्थर के ऊपर से निकल आगे जाकर पलट गया। टैंपो ट्रैवलर में स्टेयरिंग लाक लगने से बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो टैंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरता।
पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…
देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…
देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…