गंगोत्री जा रहा टेंपो ट्रैवलर नागराजा धार के पास दुर्घटनाग्रस्त, पांच यात्री घायल – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। दिल्ली से गंगोत्री धाम जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर नगुन–सुवाखोली मोटर मार्ग पर नागराजा धार के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 23 यात्री सवार थे, जो गंगोत्री धाम की यात्रा पर निकले थे। दोपहर करीब 2:15 बजे नागराजा धार के पास अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। राहत की बात यह रही कि वाहन सड़क से बाहर खाई की ओर नहीं गिरा, बल्कि अंदर की तरफ नाली में फंस गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दुर्घटना में कपिल अरोड़ा, डिंपी, ध्रुव, नीता और प्रेम दास (सभी निवासी पंतनगर, जगपुरा, दिल्ली) घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के लिए सभी को चिन्यालीसौड़ स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष शिव शंकर उनियाल ने बताया कि वाहन चालक जगजीत सिंह निवासी कुरुक्षेत्र, हरियाणा ने पूछताछ में ब्रेक फेल होने की बात कही है। अन्य सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

हरियाणा के युवाओं ने CM धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय भ्रमण…

2 minutes ago

गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

15 दिन के भीतर गौसदनों के लिए भूमि चयन की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश…

49 minutes ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार देहरादून। उत्तराखंड में मौसम…

1 hour ago

कौन हैं दिनेश आर्य? जिन्हें BJP ने उत्तराखंड में बनाया अपना राज्‍यसभा कंडिडेट – myuttarakhandnews.com

देहरादून; भाजपा ने उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव के लिए होने वाले चुनाव में दिनेश आर्य को…

1 hour ago

एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को नगला तराई, खटीमा स्थित उनके निजी आवास…

2 hours ago