उच्च हिमालयी इलाके में फंसे दस ट्रेकर्स को सकुशल निकाला, ट्रेकर्स को दून लाया गया





सहस्त्रधारा हेलीपैड पर SDRF की टीम ट्रैकर्स को लेकर आयी
उत्तरकाशी/देहरादून। बचाव दल ने उच्च हिमालयी इलाके में फंसे दस ट्रेकर्स को सकुशल निकाल लिया गया। इनमें चार सदस्य को दून हेलीपैड पर लाया गया है। शेष को भी दून लाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह SDRF टीम ने 6 ट्रैकरों को सकुशल रेस्क्यू कर नटीन गांव, तहसील-भटवाड़ी, उत्तरकाशी पहुँचा दिया था।
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार रेस्क्यू कर नटीन हेलीपैड में पहुँचाए गए 6 ट्रेकर्स में सौम्या पत्नी विवेक उम्र 37, विनय पुत्र कृष्णमूर्ति उम्र 47, शिव ज्योति, सुधाकर पुत्र बीएस नायडू उम्र 64 वर्ष, सुमृति पत्नी गुरु राज उम्र 40 वर्ष, सीना उम्र 48 वर्ष शामिल हैं। सभी बेंगलुरु कर्नाटक के निवासी बताए गए हैं। इन सभी 6 लोगों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
सहस्त्रधारा हेलीपैड में मौजूद सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गौरतलब है कि 22 सदस्यों में चार की मौत हो चुकी है। जबकि कई बीमार हो गए।
गौरतलब है कि उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी इलाके में 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल खराब मौसम में फंस गया था। इनमें चार की मौत हो गयी थी।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

26 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

32 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago