कोटद्वार के ‘मोहम्मद दीपक’ मामले में बढ़ा तनाव, हिंदू रक्षा दल नेता पिंकी चौधरी ने दी धमकी, वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

कोटद्वार। ‘मोहम्मद दीपक’ नाम को लेकर देशभर में चर्चा में आए कोटद्वार निवासी दीपक कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दो दिन पहले जहां दीपक को जान से मारने वाले को दो लाख रुपये का इनाम घोषित करने वाला वीडियो वायरल हुआ था, वहीं अब हिंदू रक्षा दल के नेता पिंकी चौधरी का धमकी भरा वीडियो सामने आया है, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया है।
वायरल वीडियो में पिंकी चौधरी कथित तौर पर दीपक कुमार को खुलेआम धमकी देते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि, “इस दीपक का मुल्लापन हम जाकर निकालेंगे…”। उन्होंने यह भी दावा किया कि हिंदू रक्षा दल पूरी ताकत के साथ कोटद्वार कूच कर रहा है और दीपक को सबक सिखाया जाएगा। इस बयान के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
26 जनवरी की घटना से शुरू हुआ था विवाद
यह पूरा मामला 26 जनवरी को कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित ‘बाबा’ नामक कपड़ों की दुकान को लेकर शुरू हुआ था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुकान के नाम को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसी दौरान दुकान मालिक वकील अहमद और उनके बेटे के मित्र दीपक कुमार के साथ झड़प और मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि इसी दौरान दीपक ने स्वयं को ‘मोहम्मद दीपक’ बताते हुए विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को वहां से जाने को कहा, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
पहले भी सामने आ चुका है जान से मारने की धमकी वाला वीडियो
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने दीपक कुमार को जान से मारने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। इस मामले में दीपक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस की तकनीकी जांच में वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की पहचान बिहार के मोतीहारी निवासी उत्कर्ष कुमार सिंह के रूप में हुई। इसके बाद बिहार पुलिस के सहयोग से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा वीडियो पोस्ट कर रहा था, क्योंकि दीपक का मामला लगातार ट्रेंड कर रहा था।
पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा
लगातार सामने आ रही धमकियों और वायरल वीडियो को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। दीपक कुमार की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे घटनाक्रम ने कोटद्वार समेत पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया पर फैल रही नफरत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

59 minutes ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

1 hour ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

1 hour ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

2 hours ago