Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भयानक हादसाः दो दोस्तों की एक साथ उठेगी अर्थी, नदी में डूबने से हुई मौत – Uttarakhand

Horrible accident in Uttarakhand: The funeral procession of two friends will be carried out together, they died due to drowning in the riverइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में से दुखद खबर सामने आई है। जहां नदी में नहाने के दौरान 15 वर्षीय दो छात्र नदी में डूबे है। हादसे में दोनों की मौत की सूचना मिली है। बताया गया कि दोनों मित्र थे। घर से खेलने का बहाना लगाकर निकले थे। लेकिन, नदी में नहाने के लिए उतर गए। तभी यह बड़ा हादसा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दू की है। जहां गौला नदी में नहाने गए दो छात्रों की नदी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने दोनों छात्रों के शव बरामद किए है। बताया गया कि मोटाहल्दू के गांव बकुलिया निवासी दो बच्चे उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए मंगलवार शाम गौला नदी में नहाने चले गए थे। जब वो रात तक घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई और स्थानीय पुलिस चौकी में बच्चों के अचानक गुम होने की सूचना दी गई।लगभग 14 घंटे की खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों ने एक बच्चे का शव पानी में तैरते हुए देखा। जिसकी शिनाख्त गुमशुदा बच्चे अंकित के रूप में हुई। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से दूसरे बच्चे के शव को भी बरामद किया गया। उक्त घटना से दोनों बच्चों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।मोटाहल्दू के ग्राम बकुलिया निवासी 15 वर्षीय अंकित भौर्याल व 15 वर्षीय कृष दानू दोस्त थे। मंगलवार शाम को घर से खेलने के बहाने घर से निकले और नहाने के लिए गौला नदी की ओर चले गए। इसी बीच नदी में डूबने से दोनों की मौत हुई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा : रेखा आर्या –

  अल्मोड़ा,  सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…

21 minutes ago

पोवा 8 प्रो 5जी भारत के पहले एआई असिस्टेंट के साथ स्टोर्स में उपलब्ध –

   देहरादून | : पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त से पूरे भारत में…

26 minutes ago

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…

31 minutes ago

द पेसल वीड स्कूल की बास्केटबॉल विजय का सिलसिला जारी: वर्षों की दृढ़ता लाई सफलता का फल –

देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…

32 minutes ago

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस। –

देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…

38 minutes ago