Categories: hindiUttarakhand

रुद्रप्रयाग जिले में आदमखोर गुलदार का आतंक खत्म, 3 महिलाओं को बना चुका था शिकार – Uttarakhand

The terror of man-eating leopard is over in Rudraprayag district, it had made 3 women its preyइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)रुद्रप्रयाग; पड़ाही राज्य उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बीते कुछ दिनों से एक आदमखोर गुलदार का आतंक था. इस आदमखोर गुलदार ने बीते कुछ दिनों में तीन महिलाओं को अपना शिकार बनाया था. इस कारण लोगों में दहशत था. साथ ही शिकार के लगातार बढ़ रहे मामले के बाद भी वन विभाग द्वारा नहीं हो रही ठोस कार्रवाई से लोगों में गुस्सा भी था. लेकिन अब इस आदमखोर गुलदार का आतंक खत्म हो गया है. बताया गया कि रुद्रप्रयाग जिले के विकासखंड जखोली के आश्रम मखेत में मंगलवार रात्रि गुलदार ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया. इससे पूर्व भी गुलदार ने आस-पास के गाँवों की दो अन्य महिलाओं को निवाला बनाया था.लगातार बढ़ रहे गुलदार के हमलों से क्षेत्र की जनता परेशान थी. इस बीच मंगलवार रात को जिस स्थान पर गुलदार ने महिला का शिकार किया था, उससे कुछ दूर ही मखेत गाँव में गुलदार को रात के समय ही मार गिराया गया. मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने गुलदार का अंत कर दिया है.जानकारी के अनुसार यह वही गुलदार है, जिसने महिला को मारा था. इधर, लगातार बढ़ते गुलदार के हमलों से परेशान क्षेत्रीय जनता ने मयाली बाज़ार में चक्का जाम कर दिया. सुबह सात बजे से लेकर दिन की तीन बजे तक क्षेत्र के गाँवों के हज़ारों लोगों ने मयाली-तिलवाड़ा मोटरमार्ग जाम कर दिया और डीएफओ सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारियों का घेराव कर दिया.जाम के कारण चार धाम यात्री भारी परेशान रहे. घंटों तक यात्री जाम में जूझते रहे. हालांकि अब गुलदार के मारे जाने के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ वन विभाग ने भी राहत की सांस ली है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

22 seconds ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

5 minutes ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

6 minutes ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

25 minutes ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

26 minutes ago

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…

47 minutes ago