चमोली। हाट-सियासैंण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया है।
एक श्रमिक के सुरक्षित बाहर आने के बाद अब एक लापता श्रमिक की तलाश शेष है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चला रही हैं। लापता श्रमिक तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को युद्धस्तर पर तेज किया गया है।
टनल के भीतर जमा स्लज यानी कीचड़ और मलबे को लगातार हटाया जा रहा है। इसके साथ ही पानी की निकासी का काम भी तेजी से किया जा रहा है। सक्शन पंप समेत अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से टनल से पानी और मलबा बाहर निकाला जा रहा है, ताकि बचाव दल को अंदर आवाजाही में आसानी हो और संभावित स्थानों तक पहुंचा जा सके।
रेस्क्यू अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ जुटी हुई हैं। अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार मौके पर अतिरिक्त संसाधन एवं उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
प्रशासन की ओर से लापता श्रमिक की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। टनल के भीतर सभी संभावित स्थानों पर बारीकी से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें श्रमिक तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।
Post Views: 3
Post navigation
देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…