हयात होटल के बार का 24 घंटे का लाइसेंस निरस्त कर 12 घंटे का किया गया

रात 11:00 बजे के बाद नहीं किया जाएगा कोई भी बार, पब संचालित- डीएम 
जिलाधिकारी ने टीम के साथ बीयर बार व पब पर की छापेमारी 
देहरादून। डीएम सविन बंसल की संस्तुति के बाद आबकारी सचिव ने देहरादून-मसूरी रोड स्थित हयात होटल के बार का 24 घंटे का लाइसेंस निरस्त कर उसे घटाकर 12 घंटे कर दिया है। देहरादून डीएम सविन बंसल ने कहा कि जिले में रात 11:00 बजे के बाद कोई भी बार, पब, क्लब संचालित नहीं होगा।
निर्धारित समय सीमा के बाद संचालित किए जा रहे बीयर बार व पब पर कुछ दिन पहले ही जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की थी। ब्रिस्टल बार रतन पैलेस किशननगर चौक, राल्फ क्लब टेडी ब्याय बार जाखन व रियोन टुकड़ा बार यू एंड जी फूड बेवरेज राजपुर रोड पर देर रात तक शराब परोसा जा रहा था। आबकारी नीति के उल्लंघन पर तीनों बार-पब का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।
गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी को शहर में निर्धारित समय के बाद संचालित होने वाले पब, बार पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार देर रात टीम के साथ बीयर बार व पब पर छापेमारी की। पांच टीमें पूरी रात बार-पब पर ताबड़-तोड़ छापेमारी करती रहीं। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट देर रात तक छापेमारी अभियान में शामिल रहे। इस दौरान ब्रिस्टल बार रतन पैलेस रात्रि 11ः22 बजे खुला मिला।
राल्फ क्लब टेडी ब्याय बार जाखन रात 12 बजे खुला मिला
संचालक की ओर से बार के संचालन में घोर अनियमितता एवं नियमों का उल्लंघन किया गया था। राल्फ क्लब टेडी ब्याय बार जाखन रात 12 बजे खुला मिला। बार में खुलेआम मदिरा सेवन कराया जा रहा था। वहीं रियोन टुकड़ा बार यू एंड जी फूड बेवरेज राजपुर रोड पर अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। यह बार रात्रि 11ः45 बजे खुला मिला। बार में मदिरा सेवन किया जा रहा था। डीएम सविन बंसल ने कहा कि नियमावली के अनुसार राज्य में संचालित बार के खुलने का समय प्रातः 11ः00 से रात्रि 11ः00 बजे तक है। इसका उल्लंघन करने पर बार अनुज्ञापियों का 15 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित किया गया है।
हुक्काबार में नशे की बहार
बीयर बार व पबों पर बेशक जिला प्रशासन ने छापेमारी कर दी हो, लेकिन अभी यह बेहद प्राथमिक स्तर पर की गई है। देहरादून में कई बार व पब अपनी ताकत के नशे में नियमों का खुलकर उल्लंघन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस व प्रशासन को उनकी मनमानी के बारे में सब कुछ मालूम है, लेकिन उनके रसूख के आगे हर कोई बौना है। बार व पबों की तरह हुक्का बार भी दून में खुलकर चल रहे हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
चर्चा में रहे नेताजी के लाडले
बार व पबों के संचालन में नियमों के उल्लंघन के बीच बुधवार को एक बड़े नेताजी के लाड़ले चर्चा में रहे। बताया गया कि छापेमारी के बाद नेताजी के लाड़ले अपने सियासी रसूख का प्रयोग बार-पबों को बचाने के लिए करते रहे। प्रशासन पर यह भी दबाव रहा कि जो कार्रवाई हो गई, वह बहुत है अब आगे किसी बड़े बार-पब-हुक्क बार के खिलाफ छापेमारी न की जाए। यह बताया गया कि शहर के कई बड़े बार-पब संचालकों को इन्हीं नेता जी के सुपुत्र की शह मिली हुई है। नेताजी के लाड़ले की प्रापर्टी व बार-पबों में रुचि जगजाहिर है। बताया जा रहा है कि लाड़ले के साथ ही नेता जी का भी विवादों से पुराना नाता रहा है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

1 hour ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

11 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

11 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

11 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

11 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

15 hours ago