12अगस्त 2024 को लगभग 12 कालीचरन पुत्र स्व0 कुंवर पाल गुप्ता पत्नी को किसी ने चाकू मार दिया था ।उस वक्त कालीचरण घर मे मौजूद नहीं थे । किराएदार ने घटना की सूचना कालीचरण को दी ,मौके पर कुसुम लहूलुहान हालत में पड़ी मिली । पूछने पर पता चला कि कालीचरण का भतीजा गौरव गुप्ता (गोपू) आया था उसने कालीचरण की पत्नी चाकू मार दिया । इसके आस-पड़ौस वालों की मदद से अपनी पत्नी कुसुम गुप्ता को कृष्णा हॉस्पिटल ले गया।जहाँ डाक्टर ने उपचार के दौरान 50 वर्षीय कुसुम को मृत घोषित कर दिया।उक्त घटना के संबंध कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज करवाया गया था जिस में गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस – पास सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए व पतारसी – सुरागरसी व अन्य माध्यम से पुलिस टीम द्वारा 13 अगस्त को2024 को अभियुक्त गौरव गुप्ता उर्फ गोपू को कैंसर अस्पताल तिराहा से 100 मीटर आगे लाईफ लाईन तिराहा रोड रूद्राक्ष वाटिका के पास हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया है । आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच लम्बे समय से मकान जमीन का विवाद था ।पूर्व में भी आरोपी ने कालीचरण के घर मे ताला लगा दिया था ।
Post Views: 4
Post navigation
जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…
मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…
देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…
देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…
पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…
कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…