गैरसैंण के रामलीला मैदान में पूर्व सैनिक भुवन कठैत बैठे भूख हड़ताल पर ! केबिनेट मंत्री प्रेम चन्द् अग्रवाल को बर्खास्त करने की कर रहे मांग
गैरसैंण : गैरसैंण रामलीला मैदान में बिगत पांच दिनों से भुवन कठैत ,कार्तिक उपाध्यक्ष, कुसुम बोडाई,आयुष रावत भूख हड़ताल पर बैठे है ।रामलीला मैदान में वीर सिंह गढ़वाली जी की प्रतिमा के सामने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी को लेकर पूर्व सैनिक भुवन सिंह, पांचवें दिन की भूख हड़ताल पर है ,
कार्तिक उपाध्याय सैनिक, कुसुम लता बौड़ाई भी तीन दिन से भूख हड़ताल और मौन पर बैठे है ।युवा आयुष रावत भी लगातार उनके साथ बने है ,जहाँ उनको स्थानियो का सहयोग मिल रहा है वहीं टीआरपी को दौड़ में भागती डिजिटल व मुख्य मीडिया में कही भी ये खबर नहीं है ।
आज आंदोलकारियों ने तसीलदार गैरसैंण के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को खून से लिखकर पत्र भेजा, उन्होंने पत्र में मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग की हैं।
पूर्व सैनिक भुवन सिंह कठायत ने कहा कि सरकार अब सुन नहीं रही, इसलिए आज शाम 5 बजे से वह भूख हड़ताल के बाद मौन धारण कर लेंगे,और यदि सरकार फिर भी नहीं मानी तो प्राण त्याग देंगे।
आंदोलनकारी कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पूरे पर्वतीय समाज को नजरअंदाज कर बैठे हैं यह उनकी तानाशाही हैं या अब प्राणों का त्याग होगा या प्रेम चंद्र की कुर्सी जाएगी।
आंदोलनकारी पुत्री कुसुम लता बौड़ाई में कहा कि पहाड़ हमारा स्वाभिमान हैं इसे अपमानित करने वाले मंत्री को कुर्सी पर नहीं देख सकते,समाज में बिना स्वाभिमान जीवित व्यक्ति मृत के सामान हैं।वहीं आंदोलकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि वो किसी पार्टी या संगठन के बैनर तले यह आंदोलन नहीं कर रहे ।डॉक्टर की एक टीम भी आंदोलनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने आयी जिसमे कुसुम लता का शुगर लेवल कम बताया जा रहा ।
साथ ही आंदोलकारियों ने सबसे गैरसैंण आने का अनुरोध किया ।
Post Views: 3
Post navigation
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Reacting sharply to the statement of Samajwadi Party president, Akhilesh…
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…