आंदोलनकारियों को नहीं मिला राजधानी में प्रवेश,लाठी-डंडों से हुआ स्वागत – myuttarakhandnews.com

देहरादून। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड विधानसभा में राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा का बखान किया,वही राजधानी देहरादून एक अलग तस्वीर दिखा रही थी।स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ चौखुटिया से 300 किलोमीटर पदयात्रा कर पहुंचे आंदोलनकारियों को राजधानी की दहलीज पर ही रोक दिया गया और पुलिस हिरासत में लेलिया गया।
राजधानी की सरहद पर रोके गए आंदोलनकारी
चौखुटिया से आ रहे आंदोलनकारी जब देहरादून के गांधी पार्क पहुंच रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी।सोमवार को जब आंदोलनकारी देहरादून के जोगीवाला चौक पहुँचे तो पुलिस ने जबरदस्ती सबको हिरासत मे ले लिया। जिस कारण पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झडप भी हुई।झडप के बीच पदयात्रियो ने सडक पर बैठ कर धरना भी दिया और गांधी पार्क जाने की माँग करने लगे। जिस बाद पुलिस उन्हें जबरन बस मे बैठाने लगी।
आंदोलनकारी सोमवार को गांधी पार्क मे धरने पर बैठने वाले थे लेकिन राष्ट्रपति के दौरे पर आने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के चलते पदयात्रियो को आगे नही जाने दिया गया था।
जानकारी के अनुसार पदयात्रियो का सोमवार को गांधी पार्क मे धरना देने का कार्यक्रम था जिसके बाद वह मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वाथ्यमंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन देने वाले थे।
“ऑपरेशन स्वास्थ्य” बना जनता की आवाज़
यह आंदोलन अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र से शुरू हुआ, जहां सीएचसी में डॉक्टरों की भारी कमी, जांच सुविधाओं का अभाव और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से लोग त्रस्त हैं।लाचार जनता ने दो अक्टूबर से “ऑपरेशन स्वास्थ्य” के नाम से पदयात्रा शुरू की थी।पूर्व फौजी भुवन कठायत के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने आरती घाट से देहरादून कूच शुरू किया था। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग “डॉक्टर दो, अस्पताल बचाओ”, “धामी सरकार होश में आओ” जैसे नारों के साथ आगे बढ़े थे।
आंदोलनकारियों का कहना है कि जब राज्य सरकार “विकास” की बातें कर रही है, तब ग्रामीणों की बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को पुलिस कार्रवाई से कुचलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उनका कहना है कि जब तक हर ग्रामीण क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टर और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं नहीं मिलतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ पौड़ी। “विजयी भवः” के उद्घोष और खिलाड़ियों के उत्साह के बीच…

15 minutes ago

बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज

पोखड़ा को मिली 275.63 लाख की सड़क की सौगात सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित…

36 minutes ago

सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूरे   सीएम धामी…

4 hours ago

चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

 2023 का रिकॉर्ड टूटा देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस वर्ष नया ऐतिहासिक…

5 hours ago

दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा

माउंट कुन के बाद भागीरथी-II पर तिरंगा, अंकुर रावत ने दिया सुरक्षित पर्वतारोहण का संदेश…

5 hours ago