देवभूमि रजत उत्सव : उत्तराखंड के आंदोलन में शामिल हुए आंदोलनकारियों को सम्मानित किया

हरिद्वार : उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग की ओर से रोड़ीबेलवाला पार्किंग स्थल में आयोजित तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दीप जलाकर एवं शंखनाद ध्वनि के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा उत्तराखंड राज्य के आंदोलन में शामिल हुए आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें जगत सिंह रावत, जसवंत सिंह बिष्ट, भोपाल सिंह बिष्ट, अंजू उपरेती, बीना नौटियाल, आशु बत्तर्वाल, भगवान जोशी, सुरेन्द्र सैनी, मदन गौड़, आंनद सैनी, साकेत वशिष्ठ, भीम सिंह रावत, रोहित तथा विषणुदत्त सेमवाल आदि सामिल है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य सांसद ने कहा कि राज्य आंदोलनकरियों के संघर्ष एवं बलिदान से ही उत्तराखंड राज्य हमें प्राप्त हुआ है तथा आज बड़े हर्ष का विषय है कि उत्तराखंड राज्य अपने 25 वर्ष 9 नवम्बर को पूर्ण कर रहा है तथा इन 25 वर्षों में राज्य ने कई कई उच्च मुकाम हासिल किए है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जिस समय उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था उस समय समित संसाधनों में राज्य का कार्य शुरू किया गया था तथा आज प्रदेश भारत के अग्रीणीय राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के बाद प्रेदश में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किया है।

इस अवसर पर राज्य सभा संसद द्वारा डिजिटल प्रर्दशनी का शुभारंभ किया तथा राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लगाये गये प्रर्दशनी स्टॉलों का भा अवलोकन किया।

देवभूमि रजत उत्सव के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें जीपीएस 41, पीबीम्यू इंटर कॉलेज तथा गुरुकुल कांगड़ी के छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

CM Dhami Unveils Key Announcements on National Unity Day | Uttarakhand News Network

On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…

59 minutes ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

3 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

6 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

7 hours ago