उत्तराखंड में स्थापित की जाएंगी 23 खेल अकादमी, सीएम का ऐलान- जल्द लागू होगा स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान

23 sports academies will be established in Uttarakhand, CM announced- Sports Legacy Plan will be implemented soon

23 sports academies will be established in Uttarakhand, CM announced- Sports Legacy Plan will be implemented soonइस खबर को शेयर करेंदेहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल दौरे का पहला दिन खेल और खिलाड़ियों के नाम रहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर समेत 38वें राष्ट्रीय खेल में नैनीताल जिले के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को खेलभूमि बनाने के उद्देश्य से जल्द ही ‘स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान’ लागू किया जाएगा। जिसके तहत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी।
मल्लीताल के डीएसए मैदान में आयोजित स्व. एनके आर्या मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शुक्रवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खेल अकादमियों में प्रत्येक वर्ष 920 विश्व स्तरीय एथलीट और एक हजार अन्य खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। कहा कि सरकार हल्द्वानी में उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में एक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
कुछ औपरिकताएं रह गई हैं, जिनके पूरा होते ही खेल विवि बनने का सपना पूरा हो जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार भी खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अनेक प्रकार के प्रयास कर रही है। राज्य में आयोजित हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी प्रदान की जा रही है। साथ ही सीएम खेल विकास निधि, सीएम खिलाड़ी प्रोत्सहन योजना, सीएम उदीयमान खिलाड़ी योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
The post उत्तराखंड में स्थापित की जाएंगी 23 खेल अकादमी, सीएम का ऐलान- जल्द लागू होगा स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान appeared first on .

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks