लोहाघाट, पाटी ब्लॉक — शहीद अग्निवीर दीपक सिंह की अंत्येष्टि के दौरान खरही श्मशान घाट पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पाटी थाना प्रभारी बिपुल जोशी के बीच तीखी बोलचाल हो गई।
अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, किसी व्यवस्था को लेकर दोनों के बीच पहले हल्की बहस शुरू हुई, जो अचानक तेज वाक्य-विवाद में बदल गई। वीडियो में विधायक अधिकारी को गुस्से में थाना प्रभारी पर नाराजगी जताते देखा जा सकता है। विधायक का आरोप है कि बातचीत के दौरान दारोगा ने उनसे ऊंचे स्वर में बात की और अभद्र व्यवहार किया, जिससे हालात बिगड़ते गए।
स्थिति को देखते हुए आसपास मौजूद लोग बीच में आए और दोनों को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे सीओ शिवराज सिंह राणा ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को समझाया और माहौल को नियंत्रित किया।
शहीद अग्निवीर की अंतिम विदाई के दौरान हुई यह अनचाही झड़प अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई
है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…