Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में ‘हिमयुग’ का आगाज, हिल स्टेशनों पर हुई साल की पहली बर्फबारी, चांदी से चमकी पहाड़ियां – Uttarakhand

‘Ice Age’ begins in Uttarakhand, first snowfall of the year at hill stations, hills shine with silverइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से हिमयुग का आगाज हो गया है. सुबह से ही उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी के बाद पहाड़ी पर्यटक स्थल फिर से गुलजार हो गये हैं. टूरिस्ट बर्फबारी का आनंद लेने के लिए उत्तराखंड के हिल स्टेशनों की ओर रूख कर रहे हैं. नये साल के बाद हुई बर्फबारी के बाद व्यापारी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं.सीमांत जनपद चमोली के ऊंचाई वाले इलाके बर्फबारी से गुलजार हैं. बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, नीति घाटी, गोपेश्वर, मंडल और चोपता में खूब बर्फबारी हुई है. इस बर्फबारी में टूरिस्ट झूमते नजर आ रहे हैं. बर्फबारी से निचले इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है. गोपेश्वर मंडल चोपता मार्ग अवरुद्ध हो गया है.उत्तराखंड में ‘हिमयुग’ का आगाजसरोवर नगरी नैनीतल से भी बर्फबारी की तसवीरें आई हैं.बर्फबारी के बाद नैनीताल शहर की पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. बर्फ से ढ़की नैनीताल की सुंदर वादियां मन को मोह रही हैं. इससे नैनीताल का नजारा काफी खूबसूरत हो गया है. बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने इस ओर रूख करना शुरू कर दिया है.देहरादून के लोखंडी में जमकर बर्फबारी हुई है. बर्फबारी के बाद लोखंडी की पहाडियां चांदी सी चमक रही हैं. बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं. सैलानी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.नीय व्यवसायियों को शीतकालीन सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है. वहीं बर्फबारी होने के बाद लोग हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

55 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago