Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार में हर की पैड़ी से तीन दिन पहले अगवा हुई चार वर्षीय बच्ची का शव मिला, दुष्कर्म की आशंका – Uttarakhand

The body of a four-year-old girl who was kidnapped three days ago from Har ki Pauri in Haridwar was found, rape suspectedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में हरकी पैड़ी के पास से तीन दिन पहले अपह्रत हुई चार वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार को रेलवे सुरंग के नजदीक पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची के शव को देखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि गला घोंटकर हत्या किए जाने से पहले उससे दुष्कर्म किया गया था। हालांकि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ बताने को कहा है।पुलिस ने बताया कि तीन दिन से अपनी बेटी की तलाश में भटक रहे पिता को ही बच्ची का शव मिला, जिसे लेकर वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस से हत्यारे को पकड़ने की गुहार लगाई। हरिद्वार कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि रोड़ी बेल वाला क्षेत्र में झुग्गी डालकर रहने वाले बमबम दास ने पुलिस को सूचना दी थी कि 13 मई से उसकी बेटी लापता है और उसे शक है कि सूरज नाम का व्यक्ति उसे लेकर कहीं चला गया है।दास ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि कबाड़ बीनने का काम करने वाला सूरज पिछले चार-पांच महीने से उसकी ही झोंपड़ी में रह रहा था। दास ने यह भी बताया कि सूरज नशे का आदी है और अक्सर सहारनपुर जाता रहता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 13 मई को वह और उसकी पत्नी जब काम से वापस लौटे तो बच्ची झोपड़ी में नहीं थी।दास ने बताया कि बच्ची की तलाश में दंपती सहारनपुर गए, लेकिन वहां भी उन्हें सूरज और उसकी बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। अधिकारी शाह ने बताया कि पुलिस बच्ची की तलाश कर रही थी, लेकिन इस बीच शुक्रवार को दास अपनी बेटी का शव लेकर कोतवाली पहुंचा और बताया कि बेटी को ढूंढते हुए वह मनसा देवी मंदिर के पास गया था, जहां रेल सुरंग के एक कोने में उसे उसका शव मिला।उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि बच्ची का अपहरण कर ले जाने वाले सूरज नाम के युवक ने ही उससे कथित दुष्कर्म के बाद हत्या की होगी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी सूरज की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपी की फोटो जारी करते हुए लोगों से उसकी सूचना हरिद्वार कोतवाल को देने की अपील की है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का मुआयना किया और पुलिस टीमें गठित कर उन्हें जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago