Categories: hindiUttarakhand

देहरादून चाय बागान में मिली युवती की लाश, कट्टे में बंद था शव, मुंह से निकल रहा था खून – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. बसंत विहार क्षेत्र के चाय बागान इलाके में युवती का शव मिला है. युवती की लाश प्लास्टिक के कट्टे में थी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अपनी जांच पड़ताल शुरू की.
चाय बागान में पड़े प्लास्टिक के कट्टे पड़ी लोगों की नजर: मामला श्यामपुर के आदर्श विहार इलाका का है. बताया जा रहा है कि सुबह कुछ लोगों की नजर चाय बागान में पड़े प्लास्टिक के कट्टे पर पड़ी. उन्हें कट्टा देखकर कुछ शक हुआ. इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब प्लास्टिक का कट्टा खोला तो सब के होश उड़ गए. क्योंकि कट्टे से युवती का शव निकला. वैसे तो पुलिस को युवती की शरीर पर चोट को कोई निशान नहीं मिले है, लेकिन मुंह से खून जरूर निकाल रहा था. शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि युवती के हाथ-पांव खरोंचें गए है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही पुलिस: पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. वहीं पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है, ताकि उन लोगों का पता चला सके, जिन्होंने युवती की लाश यहां फेंकी है.
पुलिस का बयान:
थाना बसन्त विहार पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है. अब तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस युवती के शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया जा रहा है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.
-प्रमोद कुमार, एसपी सिटी-

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

1 minute ago

सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…

13 minutes ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…

34 minutes ago

2027 चुनाव के लिए भाजपा में टिकट की होड़! एक-एक सीट पर 7 दावेदार, इन सीटों पर टेंशन – myuttarakhandnews.com

देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…

43 minutes ago

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…

55 minutes ago

“Bas Apna Kaam Kar”: Gaurav Aery’s Independent Music Journey from Uttarakhand to a Pan-India Reach – my uttarakhand news

“Bas Apna Kaam Kar.” Keep working, keep creating, and let the work speak for itself.…

59 minutes ago