देहरादून : उत्तराखंड में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के लिए केंद्र सरकार की टीम देहरादून पहुंच गई है. टीम ने सबसे पहले आपदा से हुए नुकसान को लेकर आपदा प्रबन्धन सचिव व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ खास बैठक कर जानकारी ली. जिसके बाद वो नुक़सान का जायजा लेगी. उत्तराखंड में मानसून सीजन के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल जिलों में काफी नुकसान हुआ है. प्रदेश सरकार की ओर से नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए केंद्र सरकार से आपदा मदद की मांग की गई है.
केंद्र सरकार की टीम देहरादून पहुंचीइससे पहले प्रदेश सरकार ने प्राथमिक स्तर पर नुकसान का आकलन कर केंद्र सरकार को भेज दिया था. अब केंद्र की टीम प्रदेश के इन सभी जिलों का दौरा करेगी केंद्र की ओर से आई टीम दो ग्रुपों में विभिन्न जिलों का दौरा करेगी और अधिकारियों के साथ बैठक कर नुकसान का आकलन करेगी. आपको बता दें कि मानसून सीजन के दौरान लगातार बारिश का दौर जारी है विभिन्न इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है. प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.
प्रभावितों को उचित मुआवजा और उनका सही तरीके से विस्थापन हो इस दिशा में कार्य किया जा रहा है. अब केंद्र की ओर से क्षति का आकलन हो जाने के बाद जो धनराशि जारी की जाएगी उससे प्रभावित क्षेत्र का विकास होगा और वहां पर फिर से स्थिति को सामान्य करने में मदद मिलेगी.
उत्तराखंड राज्य सरकार ने केंद्र को लगभग 5700 करोड़ के नुकसान का आंकलन कर के बताया है. प्रदेश में पिछले दिनों आप आपदा से प्रदेश में बड़ा नुकसान हुआ है. इसको लेकर 5700 करोड़ के नुकसान का एक आंकड़ा केंद्र सरकार को दिया गया है और इसके अनुसार ही राहत पैकेज की मांग की गई है. केंद्र की टीम इसे लेकर जिला स्तर पर आंकड़ा तैयार करेगी.
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…