महिला आयोग की अध्यक्ष ने देवभूमि की मातृशक्ति को दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

हमारे देवभूमि की मातृशक्ति बहुत ही मेहनती, देवभूमि की मातृशक्ति हर क्षेत्र में राज्य का नाम रौशन कर रही
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देवभूमि की समस्त मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की हमारे देवभूमि की मातृशक्ति बहुत ही मेहनती है साथ ही वो हर कार्य को करने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि आज हमे गर्व होता है कि उत्तराखण्ड की बेटियाँ व बहने सर्वोच्च पदों में विराजमान है। चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो चाहे राजनैतिक क्षेत्र में देखें या सरकारी पदों में, चाहे वो खेल की बात करे या सेना की…
देवभूमि की मातृशक्ति हर क्षेत्र में राज्य का नाम रौशन कर रही है। क्योंकि हमारे राज्य की अनेकों महिलाएं जो कि हमारे लिए ही नही अपितु समस्त विश्व के लिए एक मिसाल एक उदाहरण के रूप में प्रसिद्ध है, गौरा देवी, रानी कर्णावती, बछेंद्री पाल, तीलू रौतेली, कैप्टन भवानी गुरुनानी ऐसी अनेकों अनेक महिलाएं जो समाज मे प्रेरणा का स्त्रोत है। आज हमारे देश की महामहिम राष्ट्रपति एक पिछड़े व आदिवासी क्षेत्र की महिला है राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी अपने आप मे श्रेष्ठतम उदाहरण है।
उन्होंने पुनः कहा मैं इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2025 के शुभ अवसर पर समस्त मातृशक्ति को शुभकामनाएं देती हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी महिला शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अपनी प्रगति की नई मिसाल कायम करेंगीं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पौड़ी में सीता सर्किट के विकास की तैयारी तेज, पहले चरण के लिए 78 लाख रुपये मंजूर

पौड़ी। उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जिले में सीता सर्किट के समग्र विकास…

11 minutes ago

श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

श्रीनगर में निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी का मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया निरीक्षण पौड़ी। प्रतियोगी…

32 minutes ago

अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

कोटद्वार:  विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार को चंद्र मोहन सिंह…

53 minutes ago

सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा

मैपिंग से छूटे मतदाताओं से निर्धारित प्रमाण-पत्र जल्द उपलब्ध कराने की अपील देहरादून:  आयुक्त गढ़वाल…

1 hour ago

‘रोजगार मांगने वाले नहीं देने वाले बनें युवा’, सीएम धामी ने उद्यमशाला चौपाल से दिया आत्मनिर्भर उत्तराखंड का मंत्र – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन…

2 hours ago

एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित

बूथ स्तर पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग और राजनीतिक दलों से दैनिक प्रगति साझा करने के निर्देश…

2 hours ago