Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में अक्टूबर से ही कंपकंपाने लगी ठंड, बिना गर्म कपड़े नहीं हो रहा गुजारा, IMD ने दिया ये बिग अपडेट – myuttarakhandnews.com

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश के बाद अब ठंड गदर मचाने को तैयार है. अक्टूबर में ही लोगों को ठंड सताने लगी है. ठंड से हालात ऐसे हैं कि अभी से ही लोगों ने अपने-अपने गर्म कपड़े निकाल लिये हैं. बिना कंबल के तो रातें भी नहीं कट रही है. इस बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर नई भविष्यवाणी जारी कर दी है. मौसम विभाग का कहना है कि इस बार भयंकर सर्दी पड़ने वाली है. जिसके लिए सभी तैयार रहें.
कैसा रहेगा आज मौसम?उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है. मैदानी इलाकों में सुबह और शाम ठंडी हवाएं चलने और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से अभी ही अच्छी खासी ठंड पड़ने लगी है. देवभूमि में इस साल अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही ज्यादा बर्फबारी से पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया है. इन दिनों पहाड़ी इलाके के गांव बर्फ से पटे हुए हैं.
मौसम विभाग ने फिलहाल कई दिनों तक उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि 15 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, आने वाले दिनों में ठंड अपना ज्यादा असर दिखाने वाली है. साफ शब्दों में कहें तो इस साल ठिठुरन सितम ढाने वाली है.
मौसम विभाग के मुताबिक, आज (रविवार) उत्तराखंड के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. देहरादून में आसमान साफ रहेगा. आज देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. अब अगर शनिवार के तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 सेल्सियस रहा. जबकि, पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
इसके अलावा मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

1 hour ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

16 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

17 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

17 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

17 hours ago