Categories: hindiUttarakhand

देश हुल्लड़बाजी से नहीं चलने वाला; कॉकरोचों के आंदोलन पर CM धामी बोले- चुनाव पर कोई असर नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून; आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रस्तावित प्रदर्शन है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को आंदोलन की परमिशन नहीं दी है, लेकिन सीजेपी आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने आंदोलन पर नकेल कसने के लिए सख्त इंतेजाम किए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दिल्ली में प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर बयान दिया। कहा कि देश हुल्लड़बाजी से नहीं चलने वाला। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के आगामी चुनावों पर इस प्रदर्शन का कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।
देहरादून में राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में व्यापारी सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में धामी ने कहा कि जनता और युवा पीढ़ी विपक्ष की राजनीति समझ चुकी है। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने बार-बार लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव डालने का काम किया।
आपातकाल और चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने के उदाहरण देते हुए उन्होंने विपक्ष से पूछा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का विरोध क्यों किया जा रहा है। धामी ने कहा कि देश में घुसपैठियों और अपात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं होने चाहिए। उन्होंने वैश्विक निवेश का स्वागत करते हुए स्पष्ट किया कि व्यापार के साथ देश की सुरक्षा और संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञान शिक्षा को एआई और रोबोटिक्स से जोड़ेंगेबागेश्वर। मुख्यमंत्री यूकॉस्ट के पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में विज्ञान एवं तकनीक आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए राज्य की एसटीईएम लैब्स को एआई से जोड़ने के साथ ही सभी विकासखंडों में एक-एक लैब ऑन व्हील्स स्थापित की जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

1 hour ago

CM Dhami Unveils Key Announcements on National Unity Day | Uttarakhand News Network

On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

4 hours ago