अलकनंदा-गंगा की तेज धाराओं में दिखेगा जवानों का साहस और जांबाजी –

देहरादून, । साहस, रोमांच, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करने के उद्देश्य से आर्मी सर्विस कोर के व्हाइट वॉटर राफ्टिंग एक्सपीडिशन-2026 का मंगलवार को देहरादून से शुभारंभ हुआ। मेजर जनरल पी.के. तिवारी, एम.जी.ए.एस.सी., मध्य कमान ने 16 सदस्यीय अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।7 से 11 अक्टूबर तक चलने वाले इस साहसिक अभियान में जवान अलकनंदा और गंगा की चुनौतीपूर्ण धाराओं के बीच करीब 145 किलोमीटर की रोमांचक नदी यात्रा पूरी करेंगे। अभियान दल में दो अधिकारी, दो जूनियर कमीशंड अधिकारी और 12 अन्य रैंक के सैन्यकर्मी शामिल हैं।अभियान की वास्तविक शुरुआत 7 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग से होगी। पांच चरणों में पूरी होने वाली इस जलयात्रा में दल रुद्रप्रयाग से धारी देवी मंदिर, धारी देवी मंदिर से श्रीनगर, श्रीनगर से देवप्रयाग, देवप्रयाग से कौड़ियाला और अंत में कौड़ियाला से ऋषिकेश पहुंचेगा। अभियान का समापन 11 अक्टूबर को ऋषिकेश में होगा।अलकनंदा से गंगा की तेज धाराओं तक चुनौतीपूर्ण सफरराफ्टिंग दल अलकनंदा नदी की तेज और चुनौतीपूर्ण धाराओं को पार करते हुए देवप्रयाग पहुंचेगा। यहां अलकनंदा और भागीरथी के संगम के बाद नदी गंगा के रूप में आगे बढ़ती है। इसके बाद दल गंगा की तीव्र जलधाराओं का सामना करते हुए कौड़ियाला से ऋषिकेश तक अपनी रोमांचक यात्रा पूरी करेगा।गहन प्रशिक्षण के बाद मैदान में उतरे राफ्टर्सअभियान के लिए स्वयंसेवकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। चयन प्रक्रिया के बाद 16 सदस्यीय दल का गठन किया गया। चयनित जवानों ने 21 सितंबर से 3 अक्टूबर तक ए.ए.एन.सी., रायवाला में श्वेत जल नौकायन का बुनियादी एवं गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। कठिन प्रशिक्षण के बाद दल के सदस्य चुनौतीपूर्ण नदी अभियान के लिए पूरी तरह तैयार हैं।आर्मी सर्विस कोर का पिछला श्वेत जल नौका अभियान वर्ष 2022 में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में आयोजित किया गया था। इसके बाद विभिन्न इकाइयों में कार्मिकों की नियुक्तियों के चलते करीब पांच वर्ष तक इस तरह का अभियान आयोजित नहीं हो सका। महानिदेशालय आपूर्ति एवं परिवहन की पहल पर इस साहसिक परंपरा को दोबारा शुरू किया गया है। अभियान के संचालन की जिम्मेदारी मध्य कमान को तथा जमीनी स्तर पर आयोजन का दायित्व 514 आर्मी सर्विस कोर बटालियन को सौंपा गया है।यह अभियान सैन्यकर्मियों की साहस, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, शारीरिक-मानसिक दृढ़ता और टीम भावना की परीक्षा लेगा। साथ ही, दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सामूहिक रूप से लक्ष्य हासिल करने की सैन्य क्षमता का भी प्रदर्शन होगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

41 minutes ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

1 hour ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

1 hour ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

1 hour ago

उत्तराखंड के 9 पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के…

2 hours ago

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में लगे भूकंप के झटके – myuttarakhandnews.com

बागेश्वर में भूकंप से फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं है. देहरादून: उत्तराखंड में एक…

2 hours ago