*विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने किया बालिकाओं को जागरूक*
*अल्मोड़ा में किशोरी और महिलाओं को स्वच्छता किट वितरित की*
अल्मोड़ा, विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किशोरी और महिलाओं के जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता किट वितरित की गई।
अल्मोड़ा स्थित उदय शंकर नाट्य अकादमी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय परंपरा में इस जैविक प्रक्रिया को मासिक धर्म कहा गया है। यह विचारणीय बात है कि अगर इसे धर्म से जोड़ा गया तो यह अपवित्र कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं को ईश्वर का वह पवित्र आशीर्वाद है जो उन्हें सृष्टि की सृजनकर्ता बनाता है।
कैबिनेट मंत्री रेखा ने कहा कि इस विषय में समाज में बहुत सारी भ्रांतियां प्रचलित है और इस बारे में सामाजिक सोच को बदलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक खान-पान और मासिक धर्म के दिनों में स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक उपाय अपनाना आवश्यक है।
इस अवसर पर उन्होंने किशोरी और बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता किट वितरित की।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मोदी सरकार ने देशभर में स्थित हजारो जनऔषधि केदो पर मात्र ₹1 में सुरक्षित सेनेटरी पैड वितरित किया जाता है।
इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने मेरी सहेली नैपकिन वेंडिंग मशीन व आंगनबाड़ी बहनों के माध्यम से चल रही नैपकिन वितरण योजना के जरिए ग्रामीण समाज की लाखों महिलाओं को सुरक्षित स्वच्छता उपाय है अपनाने में मदद की है।
इस अवसर पर अल्मोड़ा मेयर अजय वर्मा, जिलाधिकारी आलोक पांडे, पार्टी जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, किरन पंत, गणेश जलाल, नवीन बिष्ट,अन्नू भोज, नरेंद्र प्रसाद आगरी, मनीष जोशी, संदीप भोज, पूनम पालीवाल, निशा बिष्ट, प्रेमा ,योगेश बारकोटी, रमेश कांडपाल, घनश्याम तिवारी, देवेंद्र बिष्ट, भानू अधिकारी, हितेश भट्ट, राजेंद्र प्रसाद, जिला विकास अधिकारी दिनेश साशनी, डीपीओ पीतांबर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
The post सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी : रेखा आर्या appeared first on my uttarakhand news.
मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट…
On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
Rishikesh News: गंगा में कूदे ग्रेटर नोएडा के रिजॉर्ट कारोबारी, पुलिस को मिला 6 पन्नों…
पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…