ग्राफिक एरा में महके पहाड़ों के व्यंजन –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली और नेपाली थाली के साथ हिमालयी क्षेत्र के जायकों को प्रस्तुत किया। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में हिमालयन फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। फूड फेस्ट में छात्र-छात्राओं ने हिमालयी क्षेत्र के पारंपरिक जायकों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया। इस फेस्ट में तैयार किए गए व्यंजन कौशल ज्योति योजना के तहत होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं ने बनाए। इस योजना के तहत उत्तराखंड के गरीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जा रही है। फूड फेस्ट में गढ़वाली थाली तैयार की गई, जिसमें दाल की पकौड़ी, भांग की चटनी, स्वाले, फाणु, आलू के गुटके, कुमाऊंनी रायता और झंगोरे की खीर शामिल रही। वहीं नेपाली थाली में सेल रोटी, गुरखाली चटनी और मोमो के जरिए नेपाली खान-पान की विविधता को प्रस्तुत किया गया। इसके साथ हिमालयन मॉकटेल्स में बुरांश और माल्टा जैसे पहाड़ी फलों का इस्तेमाल कर पारंपरिक स्वाद को नए अंदाज में पेश किया गया। इस फूड फेस्टिवल का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट ने किया। कार्यक्रम में डिपार्टमेंट हेड डा. अमर डबराल के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।  

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

CS Bardhan inaugurates collection centre at ‘Sarvashakti CLF Tulyada’

my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 25 Sep: On Friday, the first day of his three-day…

2 minutes ago

Late Mr ILG Mann Inter-House Singing Competition held at St Jude’s School

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Sep: St Jude’s School hosted the Late Mr ILG…

14 minutes ago

Minister Rekha Arya reviews preparations for crop procurement

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Sep: State Food, Civil…

25 minutes ago

CS reviews progress of Badri-Kedar Dham Master Plan

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Sep: Chief Secretary Anand…

36 minutes ago

Computers provided to Kotdwar Police Station for Cybercrime Monitoring

my uttarakhand news Bureau Kotdwar, 24 Sep: A computer distribution programme was organised at Kotdwar…

47 minutes ago

CS reviews Jeolikote contaminated water supply case, orders system overhaul

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Sep: Chief Secretary (CS) Anand Bardhan today held a…

58 minutes ago