Categories: hindiUttarakhand

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तारीख आई, जानें कब और किस मुहूर्त में खुलेंगे कपाट – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Gangotri Dham: उत्तराखंड के चारधाम में से एक गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि आ गई है. चैत्र नवरात्री के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का शुभ मुहूर्त निकाला गया है. इस साल गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई 2024 आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएंगे. अक्षय तृतीय पर 12 बजकर 25 मिनट पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएंग.केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख की घोषणा के बाद अब गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की घोषणा नवरात्रि के पहले दिन मंगलवार (9 अप्रैल 2024) को गंगोत्री मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तारीख की घोषणा कर दी है. 10 मई को शुभ मुहूर्त में गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे. तीर्थ पुरोहितों द्वारा कपाट खुलने का समय दिन में 12 बजकर 25 बजे निकाला गया है. इससे पहले 9 मई को शीतकालीन प्रवास मुखवा से मां गंगा की उत्सव डोली 12.20 प्रस्थान करेगी.10 मई खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाटवहीं यह पहला मौका होगा जब मां गंगा जांगला से गंगोत्री तक रथ पर सवार होकर निकलेंगी. गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखवा से 9 मई को सुबह गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी. रात्रि विश्राम भैरव घाटी मंदिर में होगा. इसके बाद 10मई को 12 बजकर 25 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.उत्तराखंड के चारधाम की यात्रा पर जाने के लिए इंतजार कर श्रद्धालुओं के लिए चैत्र नवरात्री का पहला दिन बेहद खास रहा है. नवरात्री के पहले दिन मंगलवार को उत्तराखंड के चार धामों मे से एक गंगोत्री धाम के कपाट खोलने के तारीख घोषित कर दी गई है. 10 मई अक्षय तृतीया के अवसर पर पूजा- आराधना के बाद गंगोत्री धाम के कपाट आम भक्तों के लिए खोल दिये जाएंगे. श्रद्धालुओं गंगोत्री धाम के कपाट की खुलने की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. नवरात्री के पहले दिन श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी आई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

15 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

37 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

57 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago