उत्तराखंडव्यापार
Share0
देहरादून, सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से अडानी गुप्र के प्रतिनिधि मण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल द्वारा कृषि मंत्री के समक्ष उत्तराखण्ड में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में लगभग रूपये 500 करोड निवेश करने की इच्छा प्रकट की। उनके द्वारा मुख्य रूप से कृषि एवं उद्यान के उपजों के भण्डारण के क्षेत्र में निवेश करने की बात की गई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने खुशी जताते हुए प्रतिनिधि मंडल को सरकार की तरफ से सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां एवं कृषि जलवायु क्षेत्र, विभिन्न औद्यानिक फसलों के उत्पादन हेतु अत्यधिक अनुकूल है, जिसके दृष्टिगत राज्य में औद्यानिकी की अपार सम्भावनाएं विद्यमान हैं। उन्होंने कहा निवेश अनुकूल नीतियों के परिणामस्वरूप आज उत्तराखण्ड निवेशकों के लिए प्रत्येक क्षेत्र में एक नए केन्द्र बिंदु के रूप में उभर रहा है। इस दौरान प्रदेश में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा हुई।इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल में हेड कॉरपोरेट अफेयर्स (नार्थ) आनन्द सिंह भसीन, जनरल मैनेजर आर०के० पाण्डे, एम०डी० आर्गेनिक बोर्ड विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…