*उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन का प्रतिनिधि मंडल पंचायत मंत्री से मिला*
देहरादून। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों के संदर्भ में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से मिला उन्होंने पंचायत को सशक्त करने में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अपनी मांगों के संदर्भ में ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल के नेतृत्व में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर मिला उन्होंने पंचायतों को सशक्त करने में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रसंशा करते हुए आभार व्यक्त किया। पंचायती राज मंत्री श्री महाराज ने उनसे वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए परीक्षण करवाने के साथ ही उसे विधि विभाग को भेज दिया था। संविधान के अनुरूप ही मांगों विचार किया जाएगा।
पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान कहा कि सरकार संविधान की 11वीं अनुसूची में वर्णित समस्त 29 विषयों को पंचायती राज संस्थाओं को सौंपने के साथ साथ पंचायतों को सशक्त करने के लिए लगातार काम कर रही है। संविधान की 11 वीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों की निधियों, कार्मिकों एवं कार्यों (Funds, Functions and Functionaries) को पंचायतों को वास्तविक अर्थों को हस्तांतरित करने के लिए हम संकल्पबद्ध है।
*निशीथ सकलानी*
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …