Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में क्रिकेट से शुरू हुआ विवाद, 10 दिन बाद दोनों में चले धारदार हथियार, एक की मौत – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में क्रिकेट खेलने की वजह से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.दरअसल रुड़की की गंगनहर कोतवाली इलाके के पनियला गांव में 21 साल का सद्दाम अपने दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहा था. करीब 10 दिन पहले खेलते समय बॉल पास के ही एक खेत में चली गई. आरोप है कि जब सद्दाम बॉल लेने गया तो खेत वाले ने उसके साथ मारपीट की. इसके बाद मामला किसी तरह शांत हो गया, लेकिन एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी. दोनों पक्षों ने धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया. वहीं इस झगड़े में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए. वहीं दूसरे पक्ष से एक युवक को गंभीर चोटें आई. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.जब डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को देखा तो उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. वहीं तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है.पुलिस ने इस पूरे मामले में भी केस दर्ज कर लिया है और मामले की तहकीकात कर रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद

राजस्व न्यायालयों के अभिलेख नियमित रूप से अपडेट रखने और समनों की समयबद्ध तामील के…

3 hours ago

गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी

जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर, नशे के दुष्प्रभावों पर बंदियों ने नाटक के जरिए…

4 hours ago

पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण

जिला योजना से 20 लाख की लागत से हुआ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य पौड़ी- गांधी…

5 hours ago

नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

पंचकूला – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम…

6 hours ago