Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में DM पर भड़के धामी सरकार के मंत्री, हाथ जोड़कर निकले जिलाधिकारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज मंगलवार (17 सितंबर) की सुबह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और देहरादून के जिलाधिकारी साविन बंसल के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. प्रदेश भर में हो रही लगातार बारिश से आपदा जैसे हालात बने हुए हैं, ऐसे में मंत्री और डीएम के बीच इस तरह का टकराव प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बढ़ते तनाव को उजागर कर रही है.
यह मामला तब शुरू हुआ जब मंत्री गणेश जोशी ने आपदा की गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून जिले के डीएम साविन बंसल को कई बार फोन किया. मंत्री का आरोप है कि जिलाधिकारी ने उनकी कॉल का कोई रिस्पांस नहीं दिया. इसके बाद जब उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में संपर्क साधा, तब जाकर डीएम ने फोन उठाया. इस घटना से नाराज मंत्री ने मौके पर ही डीएम से सवाल जवाब कर डाले जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
एबीपी लाइव को मिली जानकारी के मुताबिक आपदा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के दौरान जब गणेश जोशी और डीएम साविन बंसल का आमना-सामना हुआ तो मंत्री ने डीएम से कहा- “तुम्हारा एसडीएम फोन उठाता है, एडीएम फोन उठाता है, लेकिन तुम फोन नहीं उठाते हो. मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन जाने पर ही तुम रिस्पॉन्ड करते हो. इस पर डीएम साविन बंसल ने बिना कोई बहस किए केवल नमस्कार कहा और आगे बढ़ गए.
प्रदेश में मंत्री और डीएम के बीच हुई इस तल्ख बातचीत का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इसे प्रदेश में बेलगाम अफसरशाही का उदाहरण बता रहे हैं, विपक्षी दलों के नेताओं ने भी इस मुद्दे को उठाना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि आपदा जैसी गंभीर परिस्थितियों में जनप्रतिनिधियों को नजर अंदाज करना जनता की समस्याओं के प्रति लापरवाही को दर्शाता है.
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बीच पहले भी हुई हैं टकरावबता दें कि प्रदेश में पहले भी कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच टकराव की घटनाएँ सामने आती रही हैं. लेकिन आपदा के बीच सामने आया यह प्रकरण राजनीतिक और प्रशासनिक संबंधों पर गंभीर सवाल छोड़ गया है. अब देखना यह होगा कि सरकार इस मामले में क्या रुख अपनाती है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

1 hour ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago