जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग व इसके अन्तर्गत संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा… – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share1

*जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शिक्षा विभाग व इसके अन्तर्गत संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग व इसके अन्तर्गत संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का विजिट करने और स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से पठन पाठन कराने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने हर ब्लॉक में 2-2 स्कूल को समग्र शिक्षा और अन्य योजनाओं से आदर्श स्कूल के रूप में तैयार करने निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के छात्रों के हिसाब से अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारियों को 10 दिन में कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा की बोर्ड परीक्षा 2025 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 94.63 व इंटरमीडिएट में 90.26 रहा। हाईस्कूल परीक्षा में जनपद चमोली प्रदेश में पांचवें स्थान और इंटर में तीसरे स्थान पर रहा। बताया कि प्राथमिक में 5 से कम छात्र संख्या के 155 विद्यालय व उच्च प्राथमिक में 21 विद्यालय हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी पहल एक राष्ट्र एक छात्र पहचान के अन्तर्गत छात्रों की अपार आईडी बनने में राज्य स्तर पर जनपद चमोली प्रथम स्थान पर है। और जनपद के 91 प्रतिशत छात्रों की अपार आईडी बनायी गयी है।

Share1

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 hours ago