Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

चतुर्थ केदार भगवान रूद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बन्द ! अब गोपीनाथ मंदिर में होंगे दर्शन – myuttarakhandnews.com

गोपेश्वर :चतुर्थ केदार भगवान रूद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बन्द हो गये है । बृहस्पतिवार 17 अक्टूबर को प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में भगवान रुद्रनाथ जी के प्रातः कालीन अभिषेक, पूजाएं संपन्न करने के बाद पुजारी वेदप्रकाश भट्ट ने भगवान रुद्रनाथ जी के कपाट बंद किए।
अब भगवान रुद्रनाथ की शीतकालीन पूजा गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में संपन्न होगी।जिसके लिए पुजारी वेदप्रकाश भट्ट ने भगवान रुद्रनाथ के कपाट बंद किए व भगवान की उत्सव डोली गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना की ।
बिग ब्रेकिंग: इस वर्ष श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल हेतु 03 नवंबर, 2024 को भाईदूज के दिन होंगे बंद ।

Post Views: 5

Post navigation

Exit mobile version