उत्तराखंडधर्म–संस्कृति
Share0
Advertisement
देहरादून,उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब शुरू होने वाली है। वहीं, आगामी 25 मई को सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट भी तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में भेंट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे और 10 अक्तूबर को बंद किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा भी इस पर सहमति दी गई है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा ।जमी है करीब आठ फीट बर्फ ऊंचाई वाले इलाकों में बीते चार दिन से बर्फबारी हो रही है। इस वक्त हेमकुंड साहिब में भी करीब आठ फीट तक बर्फ जमी है। हर साल सेना की ओर से बर्फ हटाने का काम करीब एक महीना पहले ही शुरू कर दिया जाता है। इस वर्ष सेना के अधिकारियों की बैठक के बाद यह तय किया जाएगा कि बर्फ कब से हटाई जाएगी।
Share0
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…