10 मई को खुलेगे केदारनाथ के कपाट हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा।
आगामी 10 मई से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होनी है। ऐसे में यात्रियों को कुछ परेशानी न हो इसके लिए तमाम संगठन जुड़े हुए हैं।
वही देहरादून में बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलेंगे मुख्य सेवक 05 मई से 10 मई तक यात्रियों के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाएगी
कल सुबह मुख्यमंत्री आवास से 05 मई को 300 सेवादारों की टीम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वही अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दिनांक 10 मई 2024 को बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। कपाट खुलने से पहले भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली यात्रा पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम के लिए प्रस्थान करेगी। यह यात्रा गुप्तकाशी से फाटा गौरीकुंड होते हुए श्री केदारनाथ धाम पहुंचती है चार दिन की इस भव्य एवं दिव्य डोली यात्रा में देश-विदेश से हजारों की संख्या में यात्री शामिल होते है। 10 मई को जब मंदिर के कपाट खुलेंगे, उस दौरान हेलीकॉप्टर द्वारा आसमान से जगह जगह पुष्प वर्षा की जाएगी
केदारनाथ कपाट खुलने के दिन मंदिर प्रांगण में मंच से राष्ट्र विख्यात भजन गायक कलाकार द्वारा प्रस्तुतियां दी साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत देंगे।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…