जनपद रुद्रप्रयाग : विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज भैया दूज के अवसर पर प्रातःकाल 08:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं।
गढ़वाल रायफल की भक्तिमय धुनों के बीच वैदिक विधि-विधान व धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किये गये ।केदारनाथ धाम उत्तराखंड में चारों धामों में से सबसे प्रसिद्ध धाम बन चुका है , युवाओं में इस धाम पहुँचने का बहुत क्रेज देखने को मिलता है । इस साल लगभग 16 लाख श्रद्धालु केदारनाथ पहुँचे ।
कपाट बन्द होने के अवसर पर लगभग 15 हजार से अधिक श्रद्धालु धाम में मौजूद थे ।
आज सुबह 5 बजे से कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी , वहीं कल बाबा केदार की पंचमुखी चलविग्रह डोली तैयार हो गयी थी ।
कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली अपने पहले पड़ाव रामपुर के लिए रवाना हो गयी ।डोली के साथ हजारों श्रद्धालु भी बाबा की पंचमुखी डोली के साथ पैदल ही रवाना हुए हैं।
Post Views: 7
Post navigation
अभिलेखों, शस्त्रों, सीसीटीवी प्रणाली और आपदा प्रबंधन उपकरणों की जांच; पुलिसकर्मियों को जनसेवा और जन-पुलिस…
चमोली में भालू का खौफनाक तांडव: घर में घुसकर मां-बेटे समेत चार लोगों पर किया…
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने की 1 करोड़ से अधिक की बिक्री, स्थानीय कलाकारों…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून स्थित सखी वन स्टॉप…
नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…