उत्तराखंडधर्म–संस्कृति
Share0
*हिमालयी क्षेत्र में स्थित चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट पूर्ण विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु खुले*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )आज विश्व विख्यात चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। सदियों पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रोच्चारण और पूर्ण विधि-विधान के साथ प्रातःकाल 04: 00 बजे ब्रह्म मुहुर्त में आयोजित इस गरिमामय समारोह के दौरान, बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कपाट खोलने की प्रक्रिया को और भी दिव्य बना दिया।चतुर्थ केदार के रूप में पंचकेदारों में विशिष्ट स्थान रखने वाले रुद्रनाथ मन्दिर में भगवान शिव के ‘एकनान’ स्वरुप यानी मुख की पूजा होती है। कपाट खुलने के साथ ही अगले छह माह तक रुद्रनाथ में भगवान की नियमित पूजा-अर्चना की जायेगी। इस दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस पवित्र स्थल के दर्शन कर सकेंगे और भगवान रुद्रनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। रुद्रनाथ के कपाट खुलने के साथ ही इस दुर्गम लेकिन पवित्र यात्रा का शुभारंभ हो गया है, जो भक्तों को भगवान शिव के ‘एकनान’ स्वरूप के दर्शन का अलौकिक अवसर प्रदान करेगा।चमोली पुलिस आपकी सफल सुखद, सुरक्षित यात्रा के लिए तत्पर व प्रतिबद्ध है साथ ही रुद्रनाथ यात्रा हेतु पधारे सभी श्रद्धालुओ/पर्यटकों का हार्दिक स्वागत करती है
Share0
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…