माँ कालिंंका देव डोली मंदिर में आठवाँ वार्षिक उत्सव श्रद्धा-भक्ति के माहौल में सम्पन्न –

 
 
देहरादून— राजधानी के प्रसिद्ध माँ कालिंंका देव डोली मंदिर में शुक्रवार को आठवाँ वार्षिक उत्सव बड़े श्रद्धाभाव और पारंपरिक जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। आयोजन में आराधना, भजन-कीर्तन, विशेष जागरण और प्रसाद वितरण सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए।
 
 
आयोजन के पीठाधीश और मुख्य संयोजक परमजीत नेगी ने बताया कि इस शुभ अवसर पर सुप्रसिद्ध जागर गायक डॉ. प्रीतम भरतवाण विशेष आमंत्रित अतिथि थे।
 
डॉ. भरतवाण ने अपने मधुर और भावपूर्ण जागरों से कार्यक्रम का वैभव बढ़ाया और श्रद्धालुओं ने उनकी प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया।
 
समारोह में सुबह की आराधना से प्रारम्भ कर शाम तक निरंतर भजन-कीर्तन और विशेष जागरण जारी रहा।
 
कार्यक्रम में आए श्रद्धालुगणों ने भी अपने जीवन के अनुभवों से भी मीडिया को अवगत कराते हुए बताया कि उन्हें कई सालों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था परंतु यहां आने के बाद से उनकी समस्याओं का समाधान हो गया।
 
उपासक परमजीत नेगी ने कहा कि श्रद्धालुओं से समय पर पहुँचने और स्थानीय निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया था, जिसका पालन भक्ति-समारोह के सुचारू संचालन में निहित रहा।
 
आयोजक समिति ने सभी परिवारों और स्थानीय सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
 
स्थानीय श्रद्धालुओं ने आयोजन की स्तुति करते हुए कहा कि यह पर्व समुदाय में एकता और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने का माध्यम है। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुति ने विशेष रूप से युवाओं को भी कार्यक्रम से जोड़ा।
 
माँ कालिंंका देव डोली मंदिर का यह वार्षिक उत्सव पिछले आठ वर्षों से नियमित रूप से मनाया जा रहा है और क्षेत्रीय लोक-धार्मिक परंपराओं को निभाने का एक प्रमुख अवसर बन चुका है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

40 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago