Categories: hindiUttarakhand

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में बम धमाकों की धमकी का ईमेल उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को से आया था। एसटीएफ की साइबर कमांडो टीम की तकनीकी जांच में यह खुलासा हुआ। इस मामले में अमेरिकी कनेक्शन की भी आशंका जताई जा रही है। कुछ दिन पहले चारधाम समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की धमकी वाला ई-मेल आया था। प्रारंभिक जांच में शक गहराया था कि इसका कनेक्शन कर्णप्रयाग में निहंग विवाद हो सकता है।
22 जून को बदरीनाथ-केदारनाथ समेत चारधाम के साथ मसूरी नगर पालिका और हरिद्वार समेत कुछ स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था। इस ईमेल में केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी उल्लेख किया गया था। संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल नाम सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सतर्क हो गईं और जांच शुरू की गई थी।
एसटीएफ की साइबर कमांडो टीम ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि इस ईमेल का आईपी एड्रेस मोरक्को का मिला। ऐसे तकनीकी संकेत भी मिले हैं, जिनसे आशंका है कि ईमेल भेजने वाला संदिग्ध, अमेरिकी निवासी हो सकता है।
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच में जुटीं एजेंसियांइस मामले में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आने के बाद एसटीएफ ने केंद्रीय जांच और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस और साइबर विशेषज्ञ यह पता लगाने में जुटे हैं कि धमकी के पीछे वास्तविक मंशा क्या थी और किसी संगठित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। ईमेल भेजने वाले की पहचान, लोकेशन और तकनीकी गतिविधियों से जुड़े कई पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
मामला क्या हैबदरीनाथ-केदारनाथ समेत उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों, हरिद्वार नगर निगम और मसूरी नगर पालिका कार्यालय के साथ ही धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सोशल मीडिया और ई-मेल पर धमकी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया था। मसूरी में नगर पालिका परिसर को आनन-फानन में खाली कराया गया। हरिद्वार में बम निरोधक दस्ते की टीम और डॉग स्क्वॉयड ने निगम परिसर की जांच की। धमकी भरी ई-मेल के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
प्रदेश के पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। मामले में देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले में मंगलवार को उपनिरीक्षक रवि प्रसाद कवि की ओर से केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम अकाउंट से भड़काऊ और धमकी भरी पोस्ट की गई। पोस्ट में लिखा गया ‘मैं उत्तराखंड पुलिस को चैलेंज करता हूं, जितने भी उत्तराखंड में थाने हैं, मैं धमाका करूंगा 25 जून 2026 को’। प्रारंभिक जांच में धमकी देने वाले मोबाइल नंबर और प्रोफाइल की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

22 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

28 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago